महाराजा सूरजमल की 316 वीं जयंती सूरजमल यूथ बिग्रेड द्वारा कार्यक्रम आयोजित

 डीग के ग्राम सिनसिनी स्थित वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल स्मारक पर महाराजा सूरजमल की 316 वीं जयंती के अवसर पर महाराजा सूरजमल यूथ बिग्रेड द्वारा आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने महाराजा सूरजमल की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा, कि हमारा और भरतपुर वासियों का 14 पीढ़ियों से अटूट रिश्ता रहा है ।उन्होंने कहा कि आप लोगों के भरोसे कारण ही मैं राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद पर आसीन हूं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा, कि क्षेत्र के विकास के लिए ग्रामीणजनों को आपसी छोटे-छोटे विवादों को भूल कर एकजुटता के साथ आगे आना चाहिए ताकि सरकार द्वारा विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं का सही रूप से लाभ मिल सके ।

उन्होंने महाराजा सूरजमल के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि युवाओं में ऐसे महान योद्धा से प्रेरणा लेकर देशभक्ति की भावना जागृत करें । इस दौरान पर्यटन मंत्री सिंह ने गिरसै गांव ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने में हुए हादसे पर भी प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अपनी ओर से दुख प्रकट करते हुए सांत्वना देते हुए गांव गिरसै निवासी दो मृतक बालिकाओं के परिजनों को एक -एक लाख रुपए के चैक डीग एसडीएम हेमन्त कुमार को सौंपे । मंत्री सिंह ने रीट की परीक्षा में हुई गडबडी के संबंध में कहा कि प्रदेश की सरकार मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है । उन्होंने कहा कि स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि रीट के मामले में जो भी व्यक्ति दोषी होंगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी चाहे वह कितना भी बड़ा अधिकारी या और कोई अन्य हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर सरपंच राजाराम, सुमीत सिनसिनवार पूर्व सरपंच दिनेश गोपी सिंह कुम्हेर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव सिंघल डीग नगर पालिका अध्यक्ष निरंजन टकसालिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेंद्र सिंह जाटव कुमेर प्रधान कविता श्यामवीर सिंह, गंगाराम पाराशर ,डीग के प्रधान प्रतिनिधि यदुवीर सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, बबलू बैलारा,सुभाष सिनसिनी,धवन कौरेर, राजपाल पला, धीरज सिंह, के अलावा पडौसी राज्य हरियाणा गुजरात यूपी से भी जाट समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद थे। डीग से यूटीवी के लिए अजय विद्यार्थी की रिपोर्ट








Post a Comment

Previous Post Next Post