हाथरस के सिकंदरा राव विधानसभा क्षेत्र के गौसगंज मोहल्ला में रविवार को भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। आपको बता दें कि भाजपा नेता के सिर में गोली लगी थी। घायल हालत में उन्हें उनके ही घर में पाया गया था। फिलहाल,
पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह हत्या है या आत्महत्या । बताया जा रहा है कि पोलिंग बूथ के पास ही भाजपा नेता का घर है. भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री की पहचान 28 साल के कृष्णा यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार , सिकंदरा राऊ विधानसभा क्षेत्र के गौसगंज मोहल्ला स्थित कृष्णा यादव के घर में उन्हें घायल हालत में देखा गया। उनके सिर में गोली लगी थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया । जहां रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। कृष्णा यादव की बहन पूजा यादव के अनुसार, कृष्णा के सिर में गोली लगी थी। फिलहाल इसके पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देशी पिस्टल, खोखा कारतूस बरामद किया है। हाथरस पुलिस के मुताबिक, रविवार को दोपहर करीब ढाई बजे सिकंदराराऊ पुलिस को सूचना मिली । कि गौसगंज निवासी 28 साल के कृष्णा यादव को घर के अंदर गोली लगी है, जिसे परिजन इलाज के लिए अलीगढ़ ट्रामा सेंटर ले गए हैं । यूटीवी के लिए सिकंदराराऊ ब्यूरो की रिपोर्ट