मजबूरी की छत से अक्सर परेशानी रूपी बरसात की बूँद टपक पड़ती है मगर जिद्द के आगे कभी कभी कमजोरीयो के बादल भी सिर्फ गरज कर निकल जाते हैं। ये बात बिल्कुल सटीक बैठती है पराई खुर्द गाव निवासी जौनपुर की बेटी सरोजनी सिंह पर। घर से दूर रह कर कमरा लेकर पड़ाई करती है। साथ में मार्शल आर्ट की भी सिखती है। जिसका चयन क्वान कीडो नेशनल लेवल प्रतियोगिता में हो गया है जिसका आयोजन 6 अप्रैल को गोवा में होना है। जौनपुर के टी डी कालेज की छात्रा सरोजनी सिंह के चयन की खबर घर वालो और खिलाडियों को हुआ तो खुशी से झूम उठे।सरोजनी का कहना है कि जिस काम को पूरी लगन और चाहत से की जाय तो मुश्किल रास्ते भी आसान दिखने लगते हैं। बताया कि पढाई के साथ साथ प्रैक्टिस भी पूरी मेहनत से किया तो गुरुजनो व माता पिता के आशीर्वाद से चयन हो गया। जौनपुर से यूटीवी के लिए शैलेश यादव की रिपोर्ट
जौनपुर की बेटी ने देश मे किया जिले का नाम रोशन
byUtvnews
-
1

😀😀😂🤣
ReplyDelete