डीग ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा कर रही मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने आज डीग पहुंचकर ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर के दर्शन किए साथ ही मंदिर के महंत मुरारी लाल पाराशर से मंदिर के बारे में विस्तृत जानकारी ली । इस दौरान लक्षमण मंदिर चौक पर सांसद हेमा मालिनी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत व सम्मान किया इस दौरान सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा यात्रा का आज तीसरा दिन है । यह उनकी चौरासी कोस की पहली परिक्रमा है I उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य ब्रज चौरासी कोस में स्थित दिव्य एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थलों के दर्शन के साथ साथ वर्तमान स्थिति का भी जायजा लेना है जिससे भविष्य में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के विकास संवर्धन एवं रखरखाव के लिए योजना बनाई जा सके उन्होंने कहा कि परिक्रमा मार्ग को सुविधाओं युक्त भव्य व मनोहारी बनाया जाएगा इस परिक्रमा परिक्रमा मार्ग में अभी भी बहुत कार्य किए जाने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि ब्रज चौरासी परिक्रमा मार्ग में जो भी समस्याएं हैं उनका समाधान कराया जाएगा । उन्होंने राजस्थान के राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र सिंह से सरकारी जमीन के बारे में चर्चा की उन्होंने बताया कि चौरासी कोस परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को ठहराव के लिए पड़ाव स्थल बनाने की योजना है । डीग के पश्चात सांसद हेमा मालिनी डीग के गांव परमदारा पहुंच कर सुदामा नगरी कृष्ण कुंड सहित कई ऐतिहासिक कुंडों तालाबों का अवलोकन करने के बाद सांसद दोपहर पश्चात बृज के तीर्थ स्थल आदिबद्रीनाथ केदारनाथ लक्ष्मण झूला के दर्शन के लिए रवाना हो गई । इस परिक्रमा के दौरान उनके साथ शासन प्रशासन के अधिकारी पार्टी कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा कर रहे थे । सांसद हेमा मालिनी के साथभाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेल्फी खींचने की मची होड़ । डीग पहुंचने पर मथुरा सांसद हेमा मालिनी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेल्फी खींचने की होड़ मच गई पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद सांसद को लक्ष्मण मंदिर के दर्शन कराए गए । डीग से यूटीबी के लिए अजय विद्यार्थी रिपोर्ट
सांसद हेमामालिनी ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा पर आज परिक्रमा का तीसरा दिन
byUtvnews
-
0



