डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान

खबर जालौन से जहाँ उप मुख्य मन्त्री केशव प्रसाद मौर्य का जालौन दौरा रहा जिसमें उन्होने मोदी सरकार के नो बर्ष पूरे होने पर बयान देते हुए कहा कि हमने 4 लोगों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपी हैं और सरकार द्वारा सभी बुनियादी सुविधाएं जनता को मिली है। 2014 के पहले बुंदेलखंड पूरे हिंदुस्तान का सबसे पिछड़ा क्षेत्र माना जाता था वही...भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने बुंदेलखंड को सबसे आगे खड़े करने का काम किया है। साथ ही उन्होंने कहा....सपा बसपा कांग्रेस ने बुंदेलखंड को बर्बाद किया था बीजेपी ने बुंदेलखंड का विकास किया है।..बड़े-बड़े गुंडे और अपराधी जो जमीनों और मकानों पर कब्जा करना खनन के माफिया नकल के माफिया शराब के माफिया आज उनकी दशा छुपी नहीं है।...सपा बसपा कांग्रेस की कमीशन लेने वालों की सरकार थी...₹100 में पचासी रुपए दलाल खा जाते थे...देश क्या विदेशों में भी करोड़ों लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगवाने का काम किया....अगर सपा बसपा कांग्रेस की सरकार होती तो यह वैक्सीन हमें चीन और कहीं किसी देश से मंगवानी पड़ती....अगर आप कमल का फूल नहीं खिलाते तो मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं बनते और अगर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनते तो गरीबों के जीवन में कभी उजाला नहीं आता....बुंदेलखंड पानी के लिए तरसता था आज हर घर नल योजना के तहत घर घर पेयजल पहुंचाने का काम हो रहा है.... हमारी सरकार ने पुलवामा में आतंकी हमला हुआ तो हमारे देश के सैनिकों ने एयर स्ट्राइक किया आकाश से बम गिरा कर के आतंकवादियों को पैदा करने वाली फैक्ट्री को खत्म करने का काम किया....2024 में भी आप सब के आशीर्वाद से भोले बाबा का डमरू बजेगा और कन्हैया जी की बांसुरी भी बजेगी...जालौन से यूटीवी के लिए राम जी व्यास की रिपोर्ट...

Post a Comment

Previous Post Next Post