जालौन में 40 घण्टे से हो रही मूसलाधार बारिश से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। वही कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम सलैया बुजुर्ग में देर रात्रि के समय पहूज नदी का जलस्तर बढ़ने से सलैया बुजुर्ग गांव में पानी घुस गया जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बाढ़ से करीब 20 मकान व मन्दिर डूब गया बाढ़ में फसें ग्रामीणों को प्रशासन ने निकालकर स्कूल व पंचायत घर में ठहरने की व्यवस्था करा रहा है। भारी बारिश के चलते कई कच्चे मकान धराशायी हो गए। सूचना पर क्षेत्रीय विधायक मूलचंद निरजंन प्रशासन के साथ मौके पर पहुँच कर निरीक्षण किया और बाढ़ पीड़ितों हर संभव मदद किये जाने का आश्वासन दिया है। वही बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
जालौन में 40 घण्टे से हो रही मूसलाधार बारिश
byUtvnews
-
0
