संभल हिंसा-मास्टरमाइंड के घर से डिब्बे तक ले गई पुलिस...

दुबई में छिपा बैठा है, घर की कुर्की, इलाका छावनी में तब्दील... संभल हिंसा के मास्टरमाइंड और कुख्यात फरार गैंगस्टर शारिक उर्फ साठा के घर की बुधवार को कुर्की की गई। कोर्ट के आदेश पर सुबह 11 बजे ही 5 थानों नक्खाशा, रायसत्ती, संभल कोतवाली, हयातनगर और AHTU के 100 से अधिक पुलिसवाले साठा के घर पहुंचे। नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला हिंदूपुरा खेड़ा पजाया में स्थित घर के आसपास पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। प्रशासन ने पहले इलाके में डुगडुगी बजाकर एक्शन के बारे में अनाउंस किया। फिर साठा के घर पर कुर्की की कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, चार मंजिला पुश्तैनी मकान साठा समेत 4 भाइयों का है। इसकी पहली मंजिल साठा की है, जिस पर एक्शन लिया गया। टीम ने घर में घुसकर जांच पड़ताल की। फिर सामान जब्त करने के बाद घर पर ताला लगा दिया।इस बीच साठा के छोटे भाई की पत्नी ने बताया- यह मकान किसी के नाम नहीं है। दो भाई सादिक और फायक यहां रहेंगे, यही तय हुआ था। हमारे दो परिवार यहां रहते हैं। अब पुलिस इसे सील कर रही तो हमारा दिल दुख रहा है। हमारे जेठ पर गलत आरोप लगा है। जो इंसान 9 साल से गायब हो, वह हिंसा कैसे करवा सकता है

Post a Comment

Previous Post Next Post