बिपरजॉय तूफान के तट से टकराने के बाद गुजरात में भारी नुकसान हुआ है... इसका असर कच्छ-सौराष्ट्र समेत 8 जिलों में ज्यादा देखा गया...आपको बता दें कि यह अपने पीछे भारी तबाही छोड़ गया है... जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। तूफान के कारण भावनगर में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 22 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं...अब तक 94 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है…..कच्छ में मांडवी, नलिया, नारायण सरोवर, जखौ पोर्ट, मुंद्रा और गांधीधाम समेत पूरे राज्य में तेज बारिश हो रही है। 90 से 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। 940 से ज्यादा गांवों की बिजली गुल होना बताया जा रहा है.... वहीं रास्ते बंद होने से 4600 ग्रामीण इलाकों का संपर्क टूट गया है…बिपरजॉय तूफान गुजरात के बाद शुक्रवार को राजस्थान पहुंच गया है। बाड़मेर और जालोर में आज रेड अलर्ट है और यहां तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। जालोर में शुक्रवार सुबह तक 69MM बारिश दर्ज की गई है। इधर, जैसलमेर में भी आंधी-बारिश जारी है…..बाड़मेर और सिरोही में तेज हवाओं की वजह से पेड़ और पोल गिर गए हैं। तूफान के चलते शुक्रवार और शनिवार को मिलाकर राजस्थान के 5 जिलों में बहुत भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है...जबकि 13 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में 18 जून तक इसका असर रहेगा…. दिल्ली से यूटीबी के लिए डेस्क की रिपोर्ट...
गुजरात में बिपरजॉय से तबाही, 2 की मौत, 22 घायल-940 गांवों की बिजली गुल…
byUtvnews
-
0


