दिल्ली के मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में लगीं आग, कई मंजिला इमारत से रस्सी के सहारे नीचे उतरे छात्र....

दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके के एक कोचिंग सेंटर में आग लगी है...बताया जा रहा है कि मौके पर दमकर की 11 गाड़ियां पहुंच गई हैं... बताया ये भी जा रहा है कि कोचिंग सेंटर की तीसरी मंजिल पर आग लगने से अफरातफरी मच गई.....आग लगने के बाद कोचिंग सेंटर में मौजूद छात्र रस्सी के सहारे नीचे उतरकर जान बचाते हुए दिख रहे हैं....इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया है। जिसमें देख सकते हैं कि कैसे एक के बाद एक छात्र रस्सी से नीचे बाहर की तरफ लटके हुए हैं और नीचे की तरफ एक के बाद एक उतर रहे हैं। आग हादसे में कोचिंग सेंटर के चार छात्र घायल भी बताए जा रहे हैं....दिल्ली से यूटीवी के लिए डेस्क की रिपोर्ट...

Post a Comment

Previous Post Next Post