विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी:गणतंत्र दिवस समारोह का औपचारिक समापन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया सैन्य परंपरा का महत्व.. दिल्ली के विजय चौक पर गुरुवार शाम को बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी हो रही है। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस के 4 दिन तक चलने वाले कार्यक्रमों का समापन होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस ऐतिहासिक सैन्य परंपरा को राष्ट्रीय गौरव और सैन्य विरासत का प्रतीक बताया है।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विजय चौक की भव्यता के बीच होने वाला यह आयोजन भारतीय सशस्त्र बलों के अनुशासन, एकता और स्थायी मूल्यों को दर्शाता है। उन्होंने इसे देश के लिए गौरव का क्षण बताया।रक्षा मंत्री ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा- आज शाम 5.00 बजे नई दिल्ली के विजय चौक पर ‘बीटिंग द रिट्रीट’ सेरेमनी होगी। यह एक पवित्र और सम्मानजनक परंपरा है, जो गणतंत्र दिवस समारोह का समापन करती है। यह आयोजन राष्ट्रीय गौरव और भारत की सैन्य विरासत का सशक्त प्रतीक है... एक दिन पहले गणतंत्र दिवस परेड 2026 के लिए बेस्ट मार्चिंग टुकड़ी और बेस्ट झांकी के नतीजों की घोषणा की गई। तीनों सेनाओं में इंडियन नेवी को बेस्ट मार्चिंग टुकड़ी चुना गया। सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स और सहायक बलों की कैटेगरी में दिल्ली पुलिस को पहला स्थान मिला...एयरस्ट्रिप नहीं दिखी, क्यों लैंड हुआ अजित पवार का प्लेन:5km का नियम, बारामती की 3km विजिबिलिटी में किसने दी लैंडिंग परमिशन.. अजित पवार का अंतिम संस्कार, पत्नी ने गंगाजल चढ़ाया:बेटों ने मुखाग्नि दी, गन सैल्यूट दिया गया; शाह और शरद पवार मौजूद रहे