पीएम मोदी शुक्रवार को केरल पहुंचे। उन्होंने तिरुवनंतपुरम में कई प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन और शिलान्यास किया। पीएम ने चार ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाई। जिसमें 3 अमृत भारत एक्सप्रेस और एक पैसेंजर ट्रेन शामिल है। इससे पहले पीएम ने 1.5 किमी लंबा रोड शो निकाला। कुछ देर बाद रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर बाद तमिलनाडु पहुंचेंगे। यहां से NDA के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। मोदी मदुरंथकम में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। यह जगह चेन्नई से करीब 87 किलोमीटर दूर है।
पीएम मोदी की यह रैली DMK के खिलाफ एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन मानी जा रही है। NDA गठबंधन एकजुट होकर चुनाव में उतरने का संदेश देना चाहता है। मई में यहां विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं केरल में भी अगले पांच महीने में चुनाव होंगे
मोदी केरल पहुंचे, 4 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई:तिरुवनंतपुरम में 1.5 किमी का रोड शो किया
byUtvnews
-
0