मुख्यमंत्री आवास योजना से गरीबों को मिला पक्का आशियाना-रामजी व्यास की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी सोच और नीति का असर जनपद जालौन में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों के पक्के घर का सपना अब हकीकत बन चुका है। वर्ष 2018 से अब तक हजारों परिवारों को सुरक्षित छत मिली है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हुआ है..मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जनपद जालौन को कुल 4600 आवासों का लक्ष्य मिला था, जिसके सापेक्ष अब तक 3434 आवासों का निर्माण पूर्ण कराकर पात्र लाभार्थियों को सौंपा जा चुका है। शेष आवासों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जिन्हें शीघ्र ही पूरा कर लाभार्थियों को सौंपा जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि समयबद्धता और गुणवत्ता बनी रहे। डकोर, जालौन, कदौरा, कौंच, कुठौन्द, माधौगढ़, महेवा, नदीगांव और रामपुरा सहित सभी विकासखंडों में बड़ी संख्या में आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है। पारदर्शी चयन प्रक्रिया के चलते वास्तविक जरूरतमंदों को योजना का लाभ मिल रहा है...
"हम मजदूरी करके परिवार चलाते थे। कच्चे घर में बरसात के दिनों में बहुत परेशानी होती थी। अब पक्का मकान मिल गया है, बारिश का डर खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री जी का बहुत धन्यवाद।"जिलाधिकारी जालौन के बताया मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सभी पात्र लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। निर्माण की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शेष आवास भी शीघ्र पूर्ण कर लिए जाएंगे।"

Post a Comment

Previous Post Next Post